मुंबई, सात दिसंबर (भाषा) डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक सुधर कर 35,540.49 अंक पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 46 पैसे सुधर कर 70.44 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 218.96 अंक यानी 0.62 प्रतिशत चढ़कर 35,531.09 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 572.28 अंक यानी 1.59 प्रतिशत गिरकर 35,312.13 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BVUVmM