नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और व्हाट्सएप ने लोगों के संपर्क के तरीके को बदल दिया है लेकिन सोशल मीडिया वेबसाइटों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग ना हो। उद्योग मंडल सीआईआई के सम्मेलन बिग पिक्चर समिट के दौरान प्रसाद ने कहा कि सोशल मीडिया कंपनियों का भारत पर बहुत अधिक ध्यान यहां के बाजार के आकार और मौजूद संभावनाओं को दिखाता है। प्रसाद ने कहा, “फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और व्हाट्सएप भारत में सेवा करने नहीं आए हैं । अपनी विशालता के साथ भारत
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BWTOmQ