नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने कभी भी उर्जित पटेल से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर पद से इस्तीफा देने की मांग नहीं की। पिछले कुछ समय से आरबीआई और सरकार के बीच नकदी समस्या समेत अन्य मुद्दों को लेकर तनातनी चल रही है। जेटली ने टीवी चैनल के कार्यक्रम 'एजेंडा आजतक' में कहा कि सरकार को चालू वित्त वर्ष के दौरान आरबीआई के आरक्षित पूंजी भंडार से एक फूटी कौड़ी की आवश्यकता नहीं है। उर्जित पटेल के इस्तीफे को लेकर सरकार की आलोचना पर जवाब देते हुये वित्त
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Cky0Sc