भाजपा ने इमरान खान की आलोचना की : पाकिस्तान को ‘आतंकिस्तान’ बताया

नयी दिल्ली, 23 दिसम्बर (भाषा) भाजपा ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान ‘आतंकिस्तान’ है और उसे भारत को कुछ सिखाने की जरूरत नहीं है। एक दिन पहले प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि वह नरेन्द्र मोदी सरकार को दिखाएंगे कि ‘‘अल्पसंख्यकों से किस तरह से व्यवहार’’ किया जाता है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि खान ‘‘निश्चित रूप से कांग्रेस को काफी कुछ सीखा सकते हैं। पार्टी देश को दिव्य बनाना चाहती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान ‘आतंकिस्तान’ है। इसने लादेन (ओसामा बिन) को शरण दी। इसे हमें कुछ सिखाने की जरूरत नहीं है।’’ लाहौर

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2GFlWPx
Previous Post
Next Post
Related Posts