तुर्की के व्यापार मंत्री ने कृषिमंत्री से मुलाकात कर कृषि समझौते पर की बातचीत

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) तुर्की के व्यापार मंत्री रूहसर पेकन ने मंगलवार को कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित समझौते के तहत सहयोग बढ़ाने के क्षेत्रों पर चर्चा हुई। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं में सरकारी कृषि संस्थानों, विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और कृषि व्यवसायों के बीच व्यापक वार्ता के माध्यम से सहयोग बढ़ाने के बारे में बात हुई। बयान में कहा गया है कि दोनों देश सहयोग के क्षेत्रों को प्राथमिकता देने और नोडल अधिकारियों की पहचान करने पर सहमत हुए हैं ताकि दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित समझौता

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UPWGJD
Previous Post
Next Post
Related Posts