नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 20 रुपये गिरकर 32,100 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की अधिक मांग से चांदी 75 रुपये बढ़कर 37,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के बीच वैश्विक बाजार में कीमती धातु के भाव स्थिर रहने से यहां सोने के भाव में गिरावट आयी। दिल्ली में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 20-20 रुपये गिरकर क्रमश: 32,100 रुपये और 31,950 रुपये
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BXLlQ9