नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) वैश्विक बुनियादी ढांचा कंपनी एजिस ने संदीप गुलाटी को अपने भारतीय परिचालन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। गुलाटी इससे पहले अल्काटेल-ल्यूसेंट और हुवावेई के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) रह चुके हैं। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा, ‘‘पेरिस मुख्यालय वाली वैश्विक इंजीनियरिंग कंेपनी ने गुलाटी को एजिस भारत का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।’’ कंपनी का दावा है कि वह देश में ढांचागत इंजीनियरिंग और परियोजना प्रबंधन के लिए व्यापक समाधान मुहैया कराने वाली देश की शीर्ष तीन कंपनियों में आती है। एजिस समूह के समूह मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तथा
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RgtTyF