पंजाब सरकार ने दी लुधियाना के हलवारा में नये असैन्य विमानन टर्मिनल बनाने को मंजूरी

चंडीगढ़, तीन दिसंबर (भाषा) पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल ने लुधियाना जिले के हलवारा में स्थित वायुसेना स्टेशन में एक नया अंतरराष्ट्रीय असैन्य टर्मिनल बनाने को सोमवार को मंजूरी दे दी। इस टर्मिनल को विकसित करने के लिये भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और पंजाब सरकार मिलकर संयुक्त उपक्रम बनाएंगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त उपक्रम में एएआई की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। राज्य सरकार वृहद लुधियाना विकास प्राधिकरण के जरिये इस परियोजना में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेगी। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने एएआई के साथ इस परियोजना के लिये सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने को भी मंजूरी

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EaQEhq
Previous Post
Next Post
Related Posts