गिल्ड बिल्डर्स ने एनसीएलटी से कहा, बहुत जरुरी होने पर ही गिरवी रखे जायेंगे शेयर

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (भाषा) ओमेक्स की होल्डिंग कंपनी गिल्ड बिल्डर्स ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष कहा कि वह केवल मार्जिन कॉल जैसी मजबूरियों को छोड़कर किसी और हालत में शेयरों को गिरवी नहीं रखेगी। मार्जिन कॉल का अर्थ है संभावित घाटे की पूर्ति के लिये ब्रोकर द्वारा निवेशक से मांगी जाने वाली नकदी या प्रतिभूति। ओमेक्स और उसके चेयरमैन रोहतास गोयल को उनके छोटे भाई सुनील गोयल ने कंपनी मामलों में कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुये एनसीएलटी में घसीटा था। होल्डिंग कंपनी ने यह जवाब उसी मामले में दिया है। सुनील गोयल ने

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EIlcXs
Previous Post
Next Post
Related Posts