रिजर्व बैंक का पूंजी भंडार वित्तीय व्यवस्था ठीक करने में उपयोग किया जाना चाहिए : सुब्रमणियन

बेंगलुरू, 14 दिसंबर (भाषा) पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणियन का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक के पास पर्याप्त मात्रा में पूंजी है। लेकिन इस धन का उपयोग वित्तीय व्यवस्था को ठीक करने में किया जाना चाहिए। ना कि वित्तीय घाटे को पूरा करने या सरकार के खर्च का वित्त पोषण करने में। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि आर्थिक सिद्धांत कहते हैं कि बचत का उपयोग मौजूदा खर्च के लिए नहीं करना चाहिए, बल्कि दीर्घावधि निवेश के लिए किया जाना चाहिए। सुब्रमणियन ने कहा, ‘‘यदि इस पूंजी भंडार का उपयोग घाटे को पूरा करने में किया जाता है तो यह

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EkuZme
Previous Post
Next Post
Related Posts