नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) रोबोट और डिजिटल प्रक्रिया पर आटोमेशन क्षेत्र की ब्रिटेन की कंपनी ब्ल्यू प्रिज्म ने भारतीय भारत में कारोबार की नयी संभावनाओं के मद्देनजर पीटर गार्टनबर्ग को भारतीय उपमहाद्वीप के कारोबार का प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष नियुक्त किया है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि वरिष्ठ स्तर पर की गयी इस नियुक्ति से नवाचार के संभावित केंद्र तथा मांग की दृष्टि से एक अच्छे बाजार मांग के तौर पर भारत के महत्व का पता चलता है। गार्टनबर्ग के पास 30 साल से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वह माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय एंटरप्राइज
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2V99pXU