नयी दिल्ली, छह दिसंबर (भाषा) कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अस्पतालों में अब आम लोग भी अपना इलाज करा सकेंगे। ईएसआईसी ने अपने अंशधारकों के अलावा आम लोगों को अपने उन अस्पतालों में चिकित्सा सेवा लेने की अनुमति दी है जहां क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो रहा। श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में ईएसआईसी की पांच दिसंबर को हुई 176वीं बैठक में यह निर्णय किया गया। बयान के अनुसार इस निर्णय से आम लोगों को सस्ती दर पर चिकित्सा सेवा लेने में काफी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UlSq3Z