रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल की बैठक जारी

मुंबई, 14 दिसंबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल की अहम बैठक शुक्रवार सुबह से जारी है। बैठक में केंद्रीय बैंक के लिए नए आर्थिक पूंजी ढांचे, 12 सरकारी बैंकों के लिए त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई नियमों में ढील समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जानी है। हाल में नियुक्त रिजर्व बैंक के नए गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ निदेशक मंडल की यह पहली बैठक है। उन्होंने बुधवार को ही आरबीआई के 25वें गवर्नर का पदभार ग्रहण किया है। इससे पहले 19 नवंबर को हुई केंद्रीय बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में नए आर्थिक पूंजी ढांचे के उपयुक्त स्तर को

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ei8CxU
Previous Post
Next Post
Related Posts