पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

पेशावर, तीन दिसम्बर (भाषा) पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में सोमवार को अज्ञात लोगों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि एक संवाद समिति और एक निजी समाचार चैनल के लिए काम करने वाले नूर अल हसन की मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनका कैमरामैन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह ‘‘निशाना बनाकर की गई हत्या है।’’ हमले की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है। खैबर-पख्तूनख्वा पत्रकार संघ ने हमले की निंदा की है। इस वर्ष

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2SmXjZ0
Previous Post
Next Post
Related Posts