बीते सप्ताह सोना 90 रुपये टूटा, चांदी 600 रुपये नरम

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) कमजोर वैश्विक संकेतों और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 90 रुपये की हानि के साथ 32,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। इसी प्रकार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कम उठाव के कारण चांदी का भाव भी 600 रुपये की गिरावट के साथ 37,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। बाजार सूत्रों ने सोने की कीमत में गिरावट आने का कारण विदेशों में मंदी के रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग को बताया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना सप्ताहांत में 0.33

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Vd1EAi
Previous Post
Next Post
Related Posts