जोहानिसबर्ग, 17 दिसंबर (एपी) अमेरिका सेना ने बताया कि उसने सोमालिया के गांदरशे क्षेत्र में छह हवाई हमले करके अल-शबाब के 62 आतंकवादियों को मार गिराया। सोमवार को सेना के अफ्रीकी कमान ने एक बयान जारी करके कहा कि उन्होंने चार हवाई हमले 15 दिसंबर को किए जिसमें 34 लोग मारे गए। इसके अलावा दो हवाई हमले 16 दिसंबर को हुए जिसमें 28 लोग मारे गए। बयान में कहा गया कि देश की राजधानी मोगादीशु के दक्षिण के तटीय क्षेत्र गांदरशे में ये हवाई हमले हुए। इसमें कोई भी नागरिक हताहत नहीं हुआ। बयान
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2GnVR7B