नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (भाषा) खाद्य वस्तुओं, सब्जियों और पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में नरमी से थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति नवंबर में 4.64 प्रतिशत पर तीन माह के निचले स्तर पर आ गई। एक माह पहले अक्टूबर में यह 5.28 प्रतिशत पर थी जबकि एक साल पहले नवंबर में यह 4.02 प्रतिशत थी। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में खाद्य पदार्थो के दाम में 3.31 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई जबकि अक्तूबर में यह 1.49 प्रतिशत थी। सब्जियों की कीमतें घटी हैं और नवंबर में इनमें 26.98 प्रतिशत गिरावट रही जबकि अक्टूबर में यह 18.65 प्रतिशत थी। वहीं, नवंबर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UHfTwQ