डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 46 पैसे सुधरा

मुंबई, सात दिसंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त और अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 46 पैसे सुधरकर 70.44 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। मुद्रा डीलरों ने कहा कि निर्यातकों एवं बैंकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली और विदेशी पूंजी निवेश के चलते रुपये को समर्थन मिला। डॉलर के मुकाबले बृहस्पतिवार को रुपया 44 पैसे गिरकर 70.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी से भी रुपये को समर्थन मिला। इस बीच, प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BVyAFS
Previous Post
Next Post
Related Posts