तोक्यो, पांच दिसंबर (एएफपी) वाहन कंपनी निसान मोटर्स के चेयरमैन पद से अपदस्थ किए गए कार्लोस घोसन पर पिछले तीन साल के दौरान अपना वेतन चार अरब येन यानी 3.55 करोड़ डॉलर कम बताए जाने का नया आरोप लगा है। जापानी मीडिया में बुधवार को यह खबरें आम रहीं। निक्की और मैनिची अखबार की खबरों के मुताबिक जापान के लोक अभियोजकों की योजना घोसन को सोमवार तक ‘फिर से गिरफ्तार’ करने की है। उसके साथ ही प्रतिनिधि निदेशक ग्रेग केली को भी गिरफ्तार किए जाने की योजना है। यह नए आरोप, दोनों पर लगे पुराने आरोपों से अलग हैं। घोसन पर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SsmXeT