सरकार चालू वित्त वर्ष में 3.3 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे का लक्ष्य हासिल करेगी : जेटली

नयी दिल्ली, 22 दिल्ली (भाषा) वित्त मंत्री अरूण जेटली ने शनिवार को विश्वास जताया कि कुछ वस्तुओं पर जीएसटी दरों में ताजा कटौती के बावजूद सरकार वर्तमान वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 3.3 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य हासिल कर लेगी। वित्त मंत्री जीएसटी परिषद की 31वीं बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। परिषद ने कुल 23 तरह की वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में कमी की है। इससे राजस्व पर सालाना 5,500 करोड़ रुपये का प्रभाव पड़ने का अनुमान है। जेटली ने कहा, “इस समय जब हम राजस्व के लक्ष्य की ओर

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EKp1fj
Previous Post
Next Post
Related Posts