नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) सरकार ने आज स्वीकार किया कि पिछले चार सालों में भारतीय खाद्यान्न निगम के गोदामों में विभिन्न कारणों से 33700 टन खाद्यान्न खराब हुआ है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2014 से मार्च 2018 तक खराब हुये खाद्यान्न की मात्रा में साल दर साल कमी भी आयी है। पासवान ने कांग्रेस के मोतीलाल बोरा के सवाल के जवाब में बताया कि खाद्यान्न की खराबी के लिए जिम्मेदार पाये गये कर्मचारियों की संख्या
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EBMzlM