मोदी ने किया 33,000 करोड़ रुपये की मेट्रो, आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ

कल्याण, 18 दिसम्बर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वृहन्नमुंबई क्षेत्र में दो मेट्रो रेल लाइन परियोजनाओं और एक बड़ी सस्ती आवास परियोजना का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर कुल 33,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने का अनुमान है। मोदी ने आगामी आम चुनावों से कुछ माह पूर्व यहां आयोजित एक कार्यक्रम में ठाणे-भिवंडी-कल्याण (मेट्रो रेलमार्ग-पांच) और दहीसर-मीरा भयंदर (मेट्रो रेलमार्ग-नौ) का शिलान्यास किया। इनकी संयुक्त लागत करीब 15,000 करोड़ रुपये आंकी गयी है। इसके अलावा उन्होंने नवी मुंबई शहरी नियोजन प्राधिकरण और राज्य सरकार के सिडको (नगर एवं औद्योगिक विकास निगम) की आवासीय योजना का भी शुभारंभ

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QWwSfN
Previous Post
Next Post
Related Posts