नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने मंगलवार को बताया कि कृषि, सहकारिता एवं कल्याण किसान योजनाओं में 30 फीसदी बजटीय आवंट महिलाओं के लिए करना सरकार की उच्च प्राथमिकता है और इस संदर्भ में राज्यों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। लोकसभा में केआरपी प्रभाकरन के प्रश्न के लिखित उत्तर में रुपाला ने कहा, ‘‘कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग 30 फीसदी बजटीय आवंटन के जरिए कृषि में महिलाओं की भूमिका को पहचान देने और मुख्यधारा में लाने को उच्च प्राथमिकता देता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्यों को निर्देश दिया गया है
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BBKovF