नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखे जाने से सेंसेक्स 250 अंक टूटा, कमजोर वैश्विक संकेत

मुंबई, पांच दिसंबर (भाषा) बंबई शेयर बाजार में बिकवाली दबाव से बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही जिससे सेंसेक्स 250 अंक टूट गया। अमेरिका चीन के बीच व्यापार विवाद फिर उभरता दिख रहा है। इसकी चिंता में वैश्विक बाजारों में बिकवाली का सिलसिला चला। भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पांचवीं द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत दरों को यथावत रखा। इससे बाजार में गिरावट का रुख रहा। हालांकि, केन्द्रीय बैंक ने बैंकों को अधिक कर्ज देने के लिये प्रोत्साहन दिया है। जनवरी से हर तिमाही एसएलआर दर में 0.25 प्रतिशत कटौती होगी। यह कटौती एसएलआर के 18

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QbEb3w
Previous Post
Next Post
Related Posts