नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबर के दिन का संबंध तमाम उतार चढ़ावों से रहा है। लेकिन इस दिन को भारत में ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाता जाता है, जो देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती है। भारत को किसानों का देश कहा जाता है और किसानों की समस्याओं को लेकर आये दिन आवाज उठती है। इसलिए यह अपेक्षा की जाती है कि 23 दिसंबर को किसान दिवस के मौके पर देश के अन्नदाता की दशा के बारे में सोचा जाए और इनकी समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए जाएं।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RbiDDJ