ब्रिटेन के सांसद ‘21 जनवरी से पहले’ ब्रेक्जिट पर करेंगे मतदान

लंदन, 11 दिसंबर (एएफपी) ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे अपने ब्रेक्जिट समझौते पर सांसदों को 21 जनवरी से पहले मतदान करने देंगी। उनके प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। समर्थन की कमी होने की वजह से मतदान की तारीख पहले आगे बढ़ा दी गई थी। मे के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि यह मामला 21 जनवरी से पहले सांसदों के पास पहुंचे।''

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2B8rmN9
Previous Post
Next Post
Related Posts