नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) ने शनिवार को कहा कि उसके 2017-19 बैच का प्लेसमेंट पूरा हो गया। छात्रों को कैंपस भर्तियों में औसतन 20 लाख रुपये सालाना वेतन की पेशकश की गयी है। आईआईएफटी ने बयान में कहा कि इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों की कई बड़ी कंपनियों ने प्लेसमेंट में भाग लिया। यह संस्थान वाणिज्य मंत्रालय के अधीन चलता है। संस्थान ने कहा, "2017-19 के बैच के प्लेसमेंट अभियान में 98 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 32 नयी कंपनियां हैं। छात्रों को नौकरी का प्रस्ताव देने वाली कंपनियों में एयरटेल, अमेजन, एक्सिस
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QJgPCy