नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) हर गांव तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य हासिल करने के बाद सभी घरों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना पूरी करने के लगभग करीब पहुंचने के साथ इस साल सुर्खियों में रहे बिजली मंत्रालय के लिये अगला साल भी व्यस्तता भरा होगा। मंत्रालय के लिये अगले साल मार्च तक सातों दिन 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लक्ष्य को धरातल पर उतारने के साथ बिजली संशोधन विधेयक को संसद में पारित कराने तथा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सुधारों को लागू करने की चुनौती होगी। वहीं दूसरी तरफ उद्योग चाहता है
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Bqpob0