नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) देश के सात प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री 2018 में 16 प्रतिशत बढ़कर 2.45 लाख इकाई रह सकती है। सस्ते घरों की मांग अच्छी रहने से बिक्री में वृद्धि होने की उम्मीद है। संपत्ति से संबंधित परामर्श देने वाली फर्म एनारॉक ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही। सात शहरों में 2018 में मकानों की आपूर्ति 32 प्रतिशत बढ़कर 1.93 लाख इकाई पर पहुंच गयी। इन शहरों में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे शामिल है। एनारॉक के संस्थापक और चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, "रेरा और जीएसटी का असर 2018 में
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QSAlf6