भारत को 20 साल में 320 अरब डॉलर के 2,300 विमानों की जरूरत होगी : बोइंग

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (भाषा) भारत को अगले 20 साल में 320 अरब डॉलर मूल्य के 2,300 विमानों की जरूरत होगी। रुपये में यह राशि 22,45,364 करोड़ रुपये बैठती है। इनमें से 85 प्रतिशत विमान छोटे आकार के और शेष बड़े आकार वाले होंगे। यह अनुमान 2018 से 2037 की अवधि के लिए है। बोइंग के अनुसार भारत को इस अवधि में 220 अरब डॉलर मूल्य के 1,940 सिंगल आइल (सीटों के बीच में एक खाली मार्ग वाले छोटे विमान) विमानों की जरूरत होगी। वहीं साथ ही उसे 100 अरब डॉलर के 350 बड़े विमानों की भी जरूरत होगी।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2S9NYnI
Previous Post
Next Post
Related Posts