तीन दिनों की गिरावट से उबरा सेंसेक्स, 180 अंक मजबूत

मुंबई, 26 दिसंबर (भाषा) अमेरिकी बाजार में मजबूती के संकेत तथा बैंकिंग शेयरों की तेजी से बुधवार को बंबई शेयर बाजार का मुख्य सूचकांक सेंसेक्स करीब 700 अंकों के दायरे में उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: तीन दिनों की गिरावट से उबर कर 180 अंक लाभ में बंद हुआ। प्रमुख 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय नीचे 35,010.82 अंक तक आ गया था। गिरावट से उबर कर सेंसेक्स 179.79 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ 35,649.94 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 66.35 अंक यानी 0.62 प्रतिशत मजबूत होकर पुन: 10,700 अंक के पार 10,729.85

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2LEdyyQ
Previous Post
Next Post
Related Posts