वाशिंगटन, 19 दिसंबर (एएफपी) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी निदेशक मंडल ने यूक्रेन के लिए नए ऋण पैकेज को अंतिम मंजूरी प्रदान कर दी। साथ ही तत्काल उपयोग के लिए 1.4 अरब डॉलर की राशि जारी की। आईएमएफ ने 14 महीने के लिए दिए जाने वाले चार अरब डॉलर के ऋण को अक्टूबर के मध्य में ही मंजूरी दे दी थी। लेकिन आईएमएफ का निदेशक मंडल इसे अंतिम मंजूरी देने से पहले इंतजार कर रहा था कि यूक्रेन सरकार उसकी ओर से तय कुछ आर्थिक नीतियों पर अमल करे। इसमें गैस की दरें बढ़ाना शामिल है। आईएमएफ में दूसरे प्रमुख
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EvtnpJ