मुनाफावसूली, वैश्विक बिकवाल से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 141 अंक लुढ़का

मुंबई, 18 दिसंबर (भाषा) दुनिया भर के शेयर बाजारों में बिकवाली के बीच बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, रीयल्टी और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 141 अंक गिर गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 140.51 अंक यानी 0.40 प्रतिशत गिरकर 36,129.56 अंक पर आ गया। पिछले पांच सत्रों में सेंसेक्स 1,310 अंक चढ़ा था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 47.50 अंक यानी 0.44 प्रतिशत गिरकर 10,840.85 अंक पर आ गया। ब्रोकरों ने कहा कि वैश्विक वृद्धि के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QDGbl9
Previous Post
Next Post
Related Posts