शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ा

मुंबई, 19 दिसंबर (भाषा) रुपये में सुधार और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर शेयर बाजार के लिए रौनक लेकर आया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ गया। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स लगातार सातवें दिन बढ़त लिए रहा। यह 104.05 अंक यानी 0.29 प्रतिशत चढ़कर 36,451.13 अंक पर चल रहा है। पिछले छह सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 1,387 अंक चढ़ा है। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 36.60 अंक यानी 0.34 प्रतिशत चढ़कर 10,945.30 अंक पर चल रहा है। ब्रोकरों के अनुसार विदेशी पूंजी के निवेश और निवेशकों

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Exf5VR
Previous Post
Next Post
Related Posts