वैश्विक संकेतों के कारण तांबा वायदा कीमतों में 0.29 प्रतिशत की तेजी

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में घरेलू मांग बढ़ने के बीच मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को तांबा की तेजी के साथ 416.50 रुपये प्रति किग्रा हो गई। एमसीएक्स में तांबा के फरवरी 2019 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.20 रुपये अथवा 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 416.50 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 17,338 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग में तेजी आने के अलावा वैश्विक बाजार में बेसधातुओं में मजबूती के रुख के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में तेजी आई।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ag4sU8
Previous Post
Next Post
Related Posts