नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) कमजोर निर्यात मांग की वजह से हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारगम की कीमत 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,355 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि ग्वारगम कीमतों में गिरावट आने का कारण निर्यात मांग में कमी की वजह से कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करना था। एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के फरवरी 2019 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 14 रुपये अथवा 0.17 प्रतिशत की हानि के साथ 8,355 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Q5cnZI