नाल्को की 505 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद की घोषणा

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नाल्को ने 505 करोड़ रुपये के शेयरों की पुनर्खरीद की घोषणा की है। नेशनल एल्मुमीनियम कंपनी (नाल्को) ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि यह पुनर्खरीद 13 नवंबर को खुली है और 28 नवंबर को बंद होगी। नाल्को ने कहा कि उसके पास अपने खुद के विस्तार और अधिग्रहण के जरिये विस्तार की गहन योजना है। पिछले महीने कंपनी ने बताया था कि उसके निदेशक मंडल ने 504.8 करोड़ रुपये के शेयरों की वापस खरीद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2qLf6gH
Previous Post
Next Post
Related Posts