सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को सितंबर तिमाही में 923.60 करोड़ रुपये का घाटा

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त तिमाही में 923.60 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। बैंक को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 750.41 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक को 1,522.24 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बैंक ने शेयर बाजार को बुधवार को बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय भी पिछले वित्त वर्ष के 6,896.26 करोड़ रुपये से गिरकर 6,197 करोड़ रुपये पर आ गयी। बैंक ने कहा कि गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) बढ़ने

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Fn29Us
Previous Post
Next Post
Related Posts