नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) वित्तीय संकट से जूझ रहे आईएल एंड एफएस समूह के उदय कोटक की अध्यक्षता में नवगठित निदेशक मंडल की इस सप्ताह फिर बैठक हो सकती है। बैठक में मौजूदा वित्तीय संकट के समाधान को लेकर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। पिछले गुरूवार को निदेशक मंडल की पहली बैठक हुई। निदेशक मंडल की इस सप्ताह फिर बैठक होगी। बैठक में इस बात पर विचार किया जाएगा कि कर्ज में फंसे इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेल (आईएल एंड एफएस) की समस्या का समाधान कैसे किया जा सकता है। मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिये निदेशक
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2yowrzA