नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) वित्त मंत्रालय वैश्विक एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) शुरू करने की योजना बना रहा है। इससे पीछे उद्देश्य विदेश के बड़े पेंशन कोषों से दीर्घावधि का निवेश आकर्षित करना है। इस तरह के कोष के प्रति बड़े निवेशकों की रुचि का अध्ययन करने के बाद नया ईटीएफ लाया जाएगा। एक अधिकारी ने कहा कि नया ईटीएफ अगले वित्त वर्ष में शुरू किया जाएगा। मंत्रालय पहले ‘‘भारत-22’’ ईटीएफ को विदेशी बाजार में सूचीबद्ध करने का विचार कर रहा था पर यह विचार छोड़ दिया गया। निवेशकों ने इसमें निवेश से जुड़ी लागत को लेकर आशंका जतायी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2JjWJYx