कंपनियों के मिश्रित नतीजों के बीच अमेरिकी शेयर बाजार लुढ़के

न्यूयॉर्क, 25 अक्टूबर (एएफपी) अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट का दौर रहा और प्रमुख सूचकांकों में दो प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। इस दौरान डाउ और एसएंडपी 500 ने 2018 में हासिल बढ़त को गंवा दिया। ‘डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज’ 2.4 फीसदी की गिरावट के साथ 24,583.42 अंक पर बंद हुआ। बाजार को एक ही दिन में 600 से अधिक अंक का नुकसान हुआ। प्रौद्योगिकी कंपनियों की अधिकता वाला नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 4.4 फीसदी की गिरावट के साथ 2011 के बाद के निम्नतम स्तर 7,108.40 अंक पर पहुंच गया। वहीं एसएंडपी 500 में 3.1 प्रतिशत

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2JdZLgT
Previous Post
Next Post
Related Posts