मुंबई, पांच अक्टूबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आईएलएंडएफएस में सरकार के हस्तक्षेप का शुक्रवार को स्वागत किया। उसने सरकार के इस कदम को ‘समय से की गई कार्रवाई’ करार दिया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि सरकार के इस कदम से आईएलएंडएफएस की ‘स्थिति और हालत स्थिर करने में मदद’ मिलेगी। बैंक की ओर से नए प्रबंधन को पूरी सहायता दी जाएगी। गैर-बैकिंग वित्तीय कंपनियों के नियामक के तौर पर आरबीआई इस तरह की स्थिति से बचने के लिए दिशानिर्देशों को और कड़ा बनाने पर विचार कर रहा है, ताकि किसी गैर-बैंकिंग कंपनी की देनदारी और कर्ज के बीच किसी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NtWR8A