नई दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) विशेषज्ञों का कहना है कि विलय और अधिग्रहण से प्राय: कर्मचारियों में बेचैनी और चिंता का भाव उत्पन्न होता है। उनके मुताबिक ऐसा विलय के बाद संगठन में कर्मियों की संख्या बढ़ जाने के कारण होता है। उन्होंने सुझाया है कि कंपनियां सक्रिय तौर पर कौशल को और निखारकर एवं अन्य जगहों पर तैनाती के जरिए इस समस्या को सुलझा सकती हैं। इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन के अध्यक्ष रितुपर्णा चक्रवर्ती ने कहा, “किसी भी विलय और अधिग्रहण के बाद चीजों का प्रबंधन ठीक से नहीं किया जाए तो कर्मियों के बीच बेचैनी और चिंता पैदा हो
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RxkOyW