आईटीसी, ओयो होटल उत्तराखंड में करेंगे निवेश

नई दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) विविध कारोबार करने वाली प्रमुख कंपनी आईटीसी ने उत्तराखंड में अपना निवेश बढ़ाने का संकेत देते हुये रविवार को कहा कि राज्य में कंपनी का निवेश पहले ही 1,400 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में पहली बार ‘डेस्टीनेशन उत्तराखंड -- इनवेस्टर्स समिट 2018’ का आयोजन किया है। इस दो दिवसीय सम्मेलन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देहरादून में उद्घाटन किया। उधर, आईटीसी के प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने कहा कि उत्तराखंड में भविष्य की संभावनाओं को देखते हुये कंपनी अपना निवेश बढ़ायेगी।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IKpjSw
Previous Post
Next Post
Related Posts