लंदन, 24 अक्टूबर (भाषा) ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के बाद उसे भारत के रूप में एक इच्छुक भागीदार मिलेगा जिसके साथ वह व्यापार और सहयोग बढ़ा सकेगा। ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त वाई के सिन्हा ने यह बात कही। भारतीय पत्रकार संघ (आईजेए) द्वारा उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए सिन्हा ने अपने 23 महीने के कार्यकाल को ‘वास्तव में एक रोमांचक कार्यकाल’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य अनिश्चित है, ऐसे में यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के साथ ब्रिटेन को भारत के रूप में एक अनुकूल भागीदार मिलेगा।’’
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PS6JuK