वाशिंगटन, तीन अक्टूबर (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पड़ोसी देशों मैक्सिको और कनाडा के साथ व्यापार समझौता की घोषणा के एक दिन बाद कहा कि अब चीन, जापान तथा यूरोपीय संघ के साथ समझौते पर काम चल रहा है। अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा अनुबंध (यूएसएमसीए) करीब तीन दशक पुराने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार अनुबंध (नाफ्टा) की जगह लेगा। ट्रंप ने मंगलवार को कहा, ‘‘यूएसएमसीए एक बड़ा व्यापारिक समझौता है, अब तक का सबसे बड़ा समझौता जो व्यापार के क्षेत्र में किया गया है। मैं अब चीन या यूरोपीय संघ या अन्य पक्षों के साथ भी ऐसा करार करना चाहता हूं। लेकिन यह
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ODOn3n