एस्सार स्टील की बोली के लिए पात्रता पर आर्सेलर मित्तल, न्यूमेटल की याचिकाओं पर फैसला कल

नई दिल्ली, तीन अक्ट्रबर (भाषा) कर्ज के बोझ तले दबी एस्सार स्टील के लिये बोली लगाने की पात्रता को लेकर राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के फैसले के खिलाफ रूस के वीटीबी बैंक प्रवर्तित न्यूमेटल और इस्पात एवं खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आर्सेलर मित्तल की याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय गुरुवार को अपना फैसला सुना सकता है। न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा की पीठ ने संबंधित पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद 27 सितंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। लगातार आठ दिन सुनवाई चली थी। एनसीएलएटी ने एस्सार स्टील के लिये न्यूमेटल

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ow5QKS
Previous Post
Next Post
Related Posts