देहरादून, सात अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को उद्योग जगत के दिग्गजों से राज्य में निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और समृद्धि में सरकार और निवेशक दोनों की भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में आयोजित पहले निवेशक शिखर सम्मेलन के शुरू होने से पहले ही 70,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। दो दिवसीय निवेशक शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में रावत ने कहा, "मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे सरकार और निवेशक की तरह सामान्य संबंध नहीं होंगे। हम राज्य के विकास और समृद्धि
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2E5hM2h