डॉक्टरों के लिए विशिष्ट पाठ्यक्रम चिकित्सकीय चूकों से होने वाली मौत रोक सकते हैं : विशेषज्ञ

(रूपेश दत्ता) नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) भारत में प्रतिवर्ष करीब 50 लाख लोगों की मौत चिकित्सकीय लापरवाहियों की वजह से होती है और ऐसे में विशेषज्ञों का दावा है कि डॉक्टरों और अस्पतालकर्मियों के लिये एक विशेष पाठ्यक्रम से इस आंकड़े को घटाकर आधा किया जा सकता है। यह पाठ्यक्रम इस पर केंद्रित है कि गंभीर रूप से बीमार या जख्मी मरीज को किस तरह संभालना चाहिए। ब्रिटेन की रॉयल लीवरपूल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में परामर्श चिकित्सक और प्रत्यारोपण विशेषज्ञ अजय शर्मा ने कहा कि एक्यूट क्रिटिकल केयर कोर्स (एसीसीसी) को 1980 के दशक की शुरुआत में तैयार किया गया था।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2JmUgg6
Previous Post
Next Post
Related Posts