मंत्रिमंडल ने वित्तीय प्रौद्योगिकी पर संयुक्त कार्य समूह गठित करने के समझौते को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (भाषा) सरकार ने बुधवार को भारत और सिंगापुर के बीच वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी प्रौद्योगिकी (फिन टेक) पर एक संयुक्त कार्य समूह गठित करने के लिए हुए समझौते (एमओयू) को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में एमओयू को मंजूरी दी गयी। दोनों देशों के बीच फिन टेक पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) गठित करने को लेकर जून, 2018 में सहमति पत्र पर दस्तखत किये गये थे। आधिकारिक बयान के अनुसार समझौते के तहत दोनों देश फिन टेक से जुड़ी नीतियों और नियामकों पर अनुभवों

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OLNfLS
Previous Post
Next Post
Related Posts